गोरखपुर, मार्च 23 -- पीपीगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद पीपीगंज नगर पंचायत के भगवानपुर खेल मैदान से रविवार की देर शाम बिना अनुमति निकाले जा रहे कैंडल मार्च के दौरान तनाव की स्थिति बन गई। पीपीगंज पुलिस ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया तो युवकों की उससे तीखी नोक-झोंक हो गई।आरोप है कि इस दौरान भीड़ ने ईंट-पत्थर चलाए। बचाव में पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया। लगभग एक घंटे बाद माफीनामा लिखवाकर थाने से छोड़ दिया गया। हालांकि, पुलिस ने पथराव और लाठीचार्ज से इनकार किया है।मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर शहर के बरगदवा निवासी राजकुमार चौहान की 17 मार्च को चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में और न्याय की मांग को लेकर चौहान समाज के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.