अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एलमपुर में प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं,घायल का अभी उपचार चल रहा है। एलमपुर निवासी प्रदीप कुमार प्रॉपर्टी डीलर है। वह बीते रविवार को ऑफिस में बैठा था। आरोप है कि तभी एक युवक हाथ में तमंचा लेकर आ गया। गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी थी। जिसमें एक गोली प्रदीप के पैर में लगी थी। पुलिस घटना का संदिग्ध मान रही थी। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सत्येन्द्र निवासी ताजपुर रसूलपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...