गाज़ियाबाद, नवम्बर 6 -- ट्रांस हिंडन। टीला मोड़ थानाक्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बाल-बाल बच गए। हमलावर ने कार्यालय में भी तोड़फोड़ कर दी। दो नवंबर की घटना में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। गगन विहार में रहने वाले रामवीर पाल का घर के पास ही प्रॉपर्टी का कार्यालय है। दो नवंबर की शाम को वह कार्यालय में बैठे थे। कॉलोनी में ही रहने वाला महेंद्र पाल उनके कार्यालय में आया और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी शराब के नशे में था। उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने हाथ में ली कुल्हाड़ी से उन पर वार कर दिया। गनीमत थी कि वह बच गए। आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर कार्यालय में लगे शीशे तोड़ दिए और धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी से पूर्व में कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में हमला किया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.