मेरठ, मार्च 20 -- लिसाड़ीगेट के ग्राम घोसीपुर निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर ने दो भाइयों को प्लाट बेचे। उनसे 19 लाख रुपये लेकर इकरारनामा कर दिया। अब बैनामे से वह इंकार कर रहा है। दोनों आरोपियो के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्राम घोसीपुर निवासी अफसर अली ने बताया कि उसने व उसके भाई अतहर अली ने गांव के ही दो युवकों से दो प्लाट 22 लाख रुपये में खरीदे। आरटीजीएस से 19 लाख रुपये का भुगतान किया। अब वह बैनामे से इंकार कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.