मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बैरिया के अयाचीग्राम मोहल्ले में आपसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान फायरिंग में प्रॉपर्टी डीलर अनिल सिंह को गोली मारने के मामले में आरोपित राजीव कुमार सिंह फरार हो गया। पुलिस ने उसकी बहन रानी देवी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसके खिलाफ आरोप लगाया है कि पुलिस की कार्रवाई में व्यवधान डालकर आरोपित भाई राजीव को फरार करवा दिया।सोमवार को हुई छापेमारी में राजीव व उसकी बहन के घर से पुलिस ने 6 कारतूस, 44 खोखे, एक मैगजीन, पीतल की गोली के दो अग्र भाग, एक तलवार, एक डाइगर, 350 मिली शराब, एक मोबाइल, सीसीटीवी का डीबी बॉक्स आदि सामान जब्त की है। यह भी पढ़ें- डेहकेला गोलीकांड के एक और आरोपी गिरफ्तार, कट्टा-बाइक जब्त राजीव व उसकी बहन के खिलाफ अलग से अहियापुर थ...