प्रयागराज, मार्च 13 -- झूंसी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चमनगंज में गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्कॉर्पियो से पहुंचे आधा दर्जन बदमाशों ने घर के बाहर खड़े युवक पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया।चमनगंज निवासी संजय यादव शादी समारोह से लौटने के बाद अपने घर के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी स्कॉर्पियो से आए कुछ लोग उससे गाली-गलौच करने लगे। विरोध किया तो एक युवक ने उस पर गोली चला दी। गोली संजय के पैर के पास से निकल गई, जिसके बाद वह भागकर घर के अंदर छिप गया। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। पीड़ित ने दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसका क्षेत्र के ही एक प्रॉपर्टी डीलर से पुराना विवाद चल रहा है हमलावर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.