प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करेली के ऐनुद्दीनपुर में सरेआम प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस हत्याकांड का पूरा खुलासा नहीं कर सकी है। नामजद आरोपी और भाड़े के शूटर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।वारदात के बाद डीसीपी नगर ने पांच टीमें गठित की थीं, जो प्रयागराज समेत प्रतापगढ़, कौशाम्बी और आसपास के जिलों में लगातार दबिश दे रही हैं। इसके बावजूद अब तक मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी, उसके भाई राशिद दुर्रानी और अन्य संदिग्धों की सटीक लोकेशन नहीं तलाश सकी है। पुलिस अब तक इस मामले में सिर्फ दो आरोपी मोहम्मद हुसैन उर्फ प्लंबर और मोहम्मद वसीम उर्फ कबूतर को गिरफ्तार कर जेल भेज पाई है। जांच में सामने आया कि इरफान की हत्या सुनियोजित तरीके से कराई गई, जिसमें प...