नई दिल्ली, जून 2 -- यूपी के मेरठ में हापुड़ देहात के दोयमी गांव निवासी 24 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर तुषार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तुषार को बहाने से बुलाकर वारदात की गई। खरखौदा में पांची पुल के नीचे स्कार्पियो में देर रात लाश बरामद हुई। हत्या से पहले दो बार तुषार ने पत्नी और एक पड़ोसी को कॉल कर अपहरण और हत्या किए जाने की बात बताई थी। दोयमी गांव निवासी 24 वर्षीय तुषार उर्फ तेजी प्रॉपर्टी डीलर था और खेती भी करता था। उसका पिता राजीव थाने का हिस्ट्रीशीटर था और अपने ही पिता की हत्या में आरोपी भी रहा है। राजीव कुछ सालों से देहरादून में रह रहा है। तुषार के पास सोमवार रात आठ बजे एक कॉल आया। इसके बाद वह दो लोगों का खाना लेकर स्कार्पियो में चला गया। करीब नौ बजे तुषार ने पत्नी शिखा के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल की और बताया कि तरुण और अरविंद ने अपहरण क...