प्रयागराज, मार्च 29 -- शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। मामला सिविल लाइंस क्षेत्र का है। बताया गया कि करेली निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ दिल्ली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है। उसी मामले में गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम हरियाणा नंबर की कार से शहर आई थी। उसने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को पीएमजी ऑफिस के पास पकड़ लिया। इस पर उसके साथ मौजूद लोगों ने विरोध किया और फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में मौके पर प्रॉपर्टी डीलर के समर्थक वकील सहित अन्य लोग जमा हो गए और हंगामा करने लगे। सिविल लाइंस पुलिस भी पहुंची। वह दिल्ली से आई पुलिस टीम और प्रॉपर्टी डीलर को अपने साथ थाने ले गई, जहां से बाद में प्रॉपर्टी डीलर को छोड़ दिया गया। बताया गया कि जिन धाराओं में पकड़ने पुलिस टीम आई थी, उनमे...