प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रॉपर्टी डीलर की सरेआम गोली मारकर हत्या की वारदात में नामजद आरोपी आसिफ दुर्रानी और उसके भाई राशिद दुर्रानी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस रिकॉर्ड की मानें तो आसिफ दुर्रानी किसी जमाने में अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य था। उस पर अपने भाई राशिद के साथ मिलकर वर्ष 2021 में डेयरी की आड़ में अवैध स्लॉटर हाउस चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं, वर्ष 2020 में उसके आलीशान दोमंजिला मकान पर पीडीए का बुलडोजर भी चला था। उस पर पहले से 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।कसारी मसारी निवासी आसिफ दुर्रानी माफिया अतीक अहमद का बेहद करीबी था। उस पर सिर्फ धूमनगंज थाने में ही 16 मुकदमे दर्ज हैं। मई 2020 में रवि पासी हत्याकांड के गवाह नबी अहमद ने धमकाने के आरोप में उस पर अतीक अहमद व तोता समेत मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.