फरीदाबाद, फरवरी 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम फरीदाबाद ने प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों के खिलाफ अपना सीलिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में केंद्र सरकार के अधीन एनआईटी-4 स्थित केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के कार्यालय को सील कर दिया गया। निगम की टीम लगातार बड़े बकाएदारों पर कार्रवाई कर रही है, जिससे शहर में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सीपीडब्ल्यूडी कार्यालय पर 12 करोड़ रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया बताया गया है। निगम अधिकारियों के अनुसार कई बार नोटिस देने और भुगतान के लिए समय देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं कराई गई, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया। इसके अलावा एनआईटी-5 स्थित कस्तूरबा सेवा सदन के दफ्तर को भी सील किया गया है। इस संस्था पर 1.67 करोड़ रुपये से अधिक का टैक्स बकाया है। दोनों स्थानों पर क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.