खुर्जा, मई 4 -- Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव धरारी में सोमवार की शाम प्रॉपर्टी विवाद में छोटे भाई को झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए खुद अपने पांव में गोली मार ली। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घायल युवक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार धरारी गांव निवासी मिथुन सोलंकी का रियल एस्टेट और ट्रेवल्स का कारोबार है। वर्तमान में वह परिवार के साथ नोएडा में रह रहे हैं और उनका एक ऑफिस खुर्जा में ढाकर मोड़ पर है। सोमवार शाम को उसका छोटे भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान मिथुन सोलंकी ने तमंचे से खुद को गोली मारकर घायल कर लिया। वारदात के बाद आरोपी ने अपने छोटे भाई पर गोली मारने का आरोप लगाया मगर ...