लखनऊ, मई 1 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर पहले सवा करोड़ रुपये की ठगी की गई और फिर रकम वापस मांगने पर पीड़ित के घर में घुसकर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। सेक्टर-जे निवासी महेश कुमार मौर्य इस पूरी साजिश के शिकार हुए हैं। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। महेश कुमार मौर्य के अनुसार, आरोपी लक्ष्मी तिवारी ने उनके साथ भरोसे में लेकर भरवारा खरगापुर और कलवारी बस्ती में दो मकानों का सौदा तय किया। लक्ष्मी तिवारी ने दोनों संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया, जिस पर भरोसा करते हुए महेश ने ऑनलाइन ट्रांसफर और नकद के माध्यम से कुल 1.25 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम चुका दी। हालांकि रकम लेने के बाद न तो किसी संपत्ति की रजिस्ट्री कराई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.