हाथरस, अप्रैल 13 -- प्रॉपटी डीलर हत्याकांड में पुलिस सात आरोपियों को पकड़कर जेल भेज चुकी है। रविवार को एसओजी व सहपऊ थाने की पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 07 अप्रैल को मृतक प्रापटी डीलर की बहन नीतू शर्मा पत्नी मुकेश कुमार शर्मा निवासी जीवनी मण्डी थाना छत्ता कमिश्नरेट आगरा जनपद आगरा द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराया था कि अभियुक्तगण द्वारा उसके भाई वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू पुत्र स्व रामप्रकाश शर्मा निवासी गली जै राधे दिल्ली वाला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर का उसका मकान हडपने की नियत से छह अप्रैल को हत्या कर दी। सहपऊ थाने में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया गया। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन ए...