हाथरस, अप्रैल 8 -- सहपऊ-हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के जलेसर रोड पर मढ़ाका व नगला ब्राह्मण के बीच नाले में मंगलवार सुबह शव मिलने से सनसनी मच गई। शव शहर के दिल्ली वाला मोहल्ले के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की बहन ने मोहल्ले के मृतक हिस्ट्रीशीटर के दोनों पुत्रों का हत्या कर शव को नाले में फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। नगला ब्राह्मण एवं गांव मढ़ाका के निकट नाले में मंगलवार सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक के सिर और पैरों पर चोट के निशान मिले। मौके से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। मृतक के हाथ में घड़ी बंधी हुई थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक आसपास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.