बिजनौर, फरवरी 27 -- बिजनौर। ह्दयानंद सार्वजनिक इंटर कालेज झालू में सत्यम के स्थान पर परीक्षा दे रहे भूपेन्द्र सैनी प्रकरण में डीआईओएस जयकरन यादव ने तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन कर दिया है। जांच टीम में एडीआईओएस समेत दो प्रधानाचार्यो को शामिल किया गया है। जिले में चल रही यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान बुधवार को हाईस्कूल विज्ञान की प्रथम पाली में केन्द्र व्यवस्थापक ने ह्दयानंद सार्वजनिक इंटर कालेज झालू में शिकायत मिलने पर सत्यम के स्थान पर परीक्षा देते भूपेन्द्र सैनी को पकड़ लिया था। भूपेन्द्र सैनी सत्यम के प्रवेश पत्र पर अपना फोटो लगाकर परीक्षा देने गया था। प्रॉक्सी छात्र भूपेन्द्र सैनी को पुलिस को सौंप दिया गया है। भूपेन्द्र सैनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक जयकरन यादव ने बताया था कि नांगल जट इंटर कालेज नांगल जट से ही ...