नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम बदली हुई नजर आएगी। क्योंकि टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए कप्तान शुभमन गिल सहित कई खिलाड़ी स्क्वॉड से बाहर हो गए हैं। आखिरी दो मैचों में श्रेयस टीम की कमान संभालेंगे। भारत ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है। चौथे मुकाबले से पहले प्रैक्टिस सेशन में मोहम्मद सिराज और ईशान किशन के बीच फुटबॉल का चैलेंज देखने को मिला, जिसमें ईशान किशन ने बाजी मारी।सिराज-किशन के बीच फुटबॉल चैलेंज बीसीसीआई ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ईशान किशन और मोहम्मद सिराज के बीच गोल करने को लेकर चैलेंज हुआ। फुटबॉल चैलेंज में ईशान किशन और मोहम्मद सिराज को बाउंड्री लाइन के पास लगे दो ...