प्रैक्टिस सेशन के मुकाबले अभ्यास मैच खेलना ज्यादा फायदेमंद साबित हुआ, भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक का बयान
कोलंबो, अगस्त 10 -- भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक का मानना है कि श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ खेला गया अभ्यास मैच टीम की तैयारियों के लिहाज से नियमित अभ्यास से कहीं अधिक उपयोगी साबित हुआ। भारत ने इस मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज की। कोलंबो के 'नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान' पर खेले गए अभ्यास मैच में भारत ने 207 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत ने इस मुकाबले से 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता किया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा साझा किए गए वीडियो में कोटक ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह अभ्यास मैच बहुत अच्छा और बेहद उपयोगी रहा। अगर आप चार दिन और अभ्यास करते तो भी मुझे नहीं लगता कि उसका उतना फायदा होता, जितना इस अभ्यास मैच से हुआ।'' ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.