प्रयागराज, जनवरी 22 -- यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के लिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार से शुरू होगी। पहले चरण में 24 जनवरी से एक फरवरी (29 व 30 जनवरी को छोड़कर) तक आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन तथा बस्ती मंडलों में प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी। वहीं, दो से नौ फरवरी तक अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी तथा गोरखपुर मंडलों में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथियों में यदि कोई विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा कराने में आनाकानी करता है तो ऐसे विद्यालयों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उसे तीन वर्ष के लिए डिबार किया जा सकता है। प्रयोगात्मक परीक्षकों को ऐसे विद्यालयों की सूचना संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बोर्ड के ...