प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने का अंतिम मौका
सीतामढ़ी, मई 13 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसएलके कॉलेज में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की यूजी पांचवे सेमेस्टर सत्र 2023-27 के वंचित विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मृत्युंजय कुमार व प्रोफेसर इंचार्ज डॉ. ललन कुमार राय ने संयुक्त रुप से बताया कि कॉलेज के वैसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने अभी तक यूजी पांचवे सेमेस्टर के प्रायोगिक परीक्षा नहीं दिया है, वे सभी 14 मई को सुबह 11 बजे से उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हो सकते है। उनके प्रायोगिक परीक्षा के लिए यह अंतिम मौका है। इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा, जो परीक्षार्थी प्रायोगिक विषय की परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे उनका रिजल्ट विश्वविद्यालय से नहीं आएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.