संभल, मई 16 -- कस्बे से बीएससी प्रथम वर्ष की एक नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छात्रा के घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी गायब मिलने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। 17 वर्षीय छात्रा बुधवार सुबह करीब 11 बजे राजकीय महाविद्यालय जुनावई में बीएससी प्रथम वर्ष की प्रैक्टिकल फाइल जमा करने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। चिंता होने पर परिवार के लोग कॉलेज पहुंचे, जहां क्लास टीचर ने बताया कि छात्रा उस दिन कॉलेज आई ही नहीं थी। पूछताछ के दौरान छात्रा की एक सहेली ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले छात्रा ने अपने आधार कार्ड से मोहल्ला जुलेपुरा स्थित एक दुकान से नया सिम कार्ड खरीदा था। यह जानकारी मिलने के...