जहानाबाद, मई 3 -- अरवल, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप कार्यक्रम आयोजित कर जिले के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। जिला पेंशनर समाज के अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण सिंहा एवं भाजपा नेता दीपक शर्मा के द्वारा जिले के कई पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पेंशनर समाज के अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार काफी संघर्ष के साथ काम करते हैं। ऐसे में पत्रकारों को हर तरह से सम्मान मिलना चाहिए ताकि समाज की आगे बढ़ाने में पत्रकार निर्भीक होकर अपना काम कर सके उन्होंने कहा कि आम जनता एवं सभी लोग जिले के पत्रकारों को पूरी तरह से सहयोग करें। यह भी पढ़ें- जमुई: प्रेस लोकतांत्रिक समाज की रीढ: प्रो. गौरी शंकर इस मौके पर गुड्डू सिंह, धनंजय सिंह, संजीवन गांधी, रामाधार सिंह, सहित कई बुद्धिजीवी और...