सासाराम, सितम्बर 18 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिवसागर टोल गेट के समीप शुक्रवार सुबह वाहन जांच के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने दिल्ली से चोरी की गई एक कार जब्त की। कार टैक्सी नंबर की थी, लेकिन उस पर निजी वाहन की नंबर प्लेट लगाकर चलाया जा रहा था। वाहन पर प्रेस भी लिखा हुआ था। जांच के दौरान चोरी का मामला सामने आने पर एमवीआई ने कार को जब्त कर एक युवक को हिरासत में लेकर शिवसागर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...