रांची, फरवरी 27 -- रांची, संवाददाता। रांची प्रेस क्लब में शुक्रवार को दो दिवसीय वसंत मेला का शुभारंभ हुआ। आयोजन महिला पत्रकारों की संस्था वीमेंस वेलफेयर कमेटी द्वारा किया गया है। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने किया। उन्होंने इस आयोजन को महिला शक्ति और उद्यमिता का सशक्त मंच बताते हुए कहा कि यहां महिलाएं अपने हुनर और आत्मविश्वास का अद्भुत प्रदर्शन कर रही हैं। मेला परिसर में कुल 40 स्टॉल लगाए गए हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां लाइफस्टाइल, खादी, गुजराती व बांग्ला परिधानों के साथ-साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी और स्वादिष्ट व्यंजनों की विस्तृत शृंखला उपलब्ध है। वहीं, पहले दिन आदिवासी थीम पर आधारित फैशन शो ने दर्शकों का मन मोह लिया, जहां युवाओं ने पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी संस्कृति का जलवा बिखेरा। प्...