अररिया, अप्रैल 8 -- फारबिसगंज,निज संवाददाता मुंबई के दादोजी कोनदेव स्टेडियम, थाने में सोमवार को खेले गए प्रेसिडेंट कप के फाइनल मुकाबले में बिहार ब्लास्टर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस जीत के साथ बिहार टीम को एक करोड़ की इनामी राशि प्रदान की गई। खास बात यह कि विजेता टीम के अधिकांश खिलाड़ी फारबिसगंज में प्रतिवर्ष खेले जा रहे एएसआर कप तथा स्थानीय टीम एमएससीसी का हिस्सा रहे हैं जिसने टूर्नामेंट में जमकर धमाल मचाया। इस जीत को लेकर फारबिसगंज सहित आसपास में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर सिने अभिनेता संजय दत्त, सुनील शेट्टी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे एवं सांसद श्रीकांत शिंदे ने विजेता टीम को ट्रॉफी और एक करोड़ रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, रनर-अप टीम यूपी को 50 लाख का इनाम दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.