संभल, अप्रैल 18 -- जिले में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को एआरटीओ कार्यालय में जिलेभर के वाहन डीलरों, मोटर गैराज और वर्कशॉप संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने की, जिसमें सभी संबंधित लोगों को मोटरयान अधिनियम के तहत लागू नियमों और प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने स्पष्ट रूप से कहा कि वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है, जिससे ध्वनि प्रदूषण गंभीर समस्या बनता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे उपकरणों की बिक्री या वाहनों में इन्हें लगाने वाले मोटर गैराज और वर्कशॉप संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- मॉडिफाइड साइलेंसर य...