सोनभद्र, अप्रैल 6 -- अनपरा,संवाददाता। शासन के निर्देश पर अनपरा पुलिस ने रविवार शाम प्रेशर हॉर्न से भारी ध्वनि प्रदूषण फैला रहे वाहनों से जमकर जुर्माना वसूला। औड़ी मोड़ -काशी मोड़ आदि में चले इस अभियान में दो दर्जन वाहनों के न केवल प्रेशर हार्न हटवाये गये बल्कि उनका प्रति वाहन दस हजार रुपये का चालान काटा गया। पुलिस की अचानक की गयी इस कार्रवाई से वाहन चालकों-संचालकों में हड़कम्प मच गया है और सोमवार को कमोबेश सैकड़ो वाहन प्रेशन हॉर्न हटवाते नजर आये। अभियान की अगुवाई कर रहे अनपरा थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने चालकों को सख्त चेतावनी दी कि प्रेशर हॉर्न तत्काल हटालें नही तो सख्त कार्रवाई होगी। प्रदेश स्तर पर जारी इस अभियान में प्रेशर हार्न और हूटर पर विशेष निगाह है। वाहन के संचालक व चालक नियमों को दरकिनार कर अपने वाहन में प्रेशर हार्न का ...