बागेश्वर, अप्रैल 5 -- बागेश्वर में यातायात पुलिस द्वारा प्रेशर हॉर्न एवं मॉडिफाइड (तेज आवाज वाले) साइलेंसर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों की जांच की। कई वाहनों से प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर हटाकर जब्त किए हैं। स्टेशन रोड में एक वाहन चालक ने अपने वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर वहां से गायब हो गया। वहां से घंटों जाम लगा रहा। यातायात उप निरीक्षक हरीश बिष्ट ने चालान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.