फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- फर्रुखाबाद l पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत शनिवार देर शाम को नवाबगंज पुलिस ने सड़कों पर हुड़दंग काटने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के चालान काटे। अभियान के दौरान पुलिस का मुख्य फोकस प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर रहा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन प्रेशर हॉर्न व छह मोडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान थाना प्रभारी राजीव कुमार ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन और शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- किराना दुकान में आग से ...