अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या, संवाददाता। यातायात पुलिस की ओर से प्रेशर हॉर्न, हूटर और मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज हो गया है। रविवार को विभिन्न स्थानों पर चेकिंग में बुलेट बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर और चार पहिया वाहनों में हूटर एवं प्रेशर हार्न मिला मिला। चेकिंग टीम ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर 76 वाहनों का चालान किया। रविवार को अयोध्या धाम के प्रभारी यातायात निरीक्षक अजय कुमार यादव एवं अयोध्या सिटी के प्रभारी निरीक्षक यातायात विवेक कुमार मौर्य के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर मोडिफाइड साइलेंसर, हूटर और प्रेशर हार्न के खिलाफ अभियान चलायागया। अभियान के तहत चेकिंग में अधिकांश बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर 45, चार पहिया वाहनों में 30 प्रेशर हार्न और एक हूटर मिला। यह भी पढ़ें- 526 वाहनों का चालान, छह लाख ज...