नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- इंडियन कुकिंग में प्रेशर कुकर का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। दाल, चावल, सब्जी और ना जाने कितने तरह की डिश लोग प्रेशर कुकर में ही कुक कर लेते हैं। लेकिन बावजूद इसके ज्यादातर महिलाओं को प्रेशर कुकर यूज करने का सही तरीका नहीं पता। तभी तो कभी उनसे दाल और कच्चे ही रह जाते हैं तो कभी सब्जी पककर पेस्ट बन जाती है। अगर आपके साथ भी यहीं सेम समस्या दोहराती रहती है तो कुकर को यूज करने का साइंस समझने की जरूरत है। जिसे द बॉम्बेडॉन के इंस्टाग्राम पेज पर समझाया गया है। जिसकी मदद से आप हर बार कुकिंग ठीक से कर पाएंगी और फिर कभी आपका खाना ओवर कुक या कच्चा नहीं रह जाएगा बल्कि एक समान पकेगा और टेस्ट भी परफेक्ट आएगा।कुकर की सीटी काउंट करने की गलती प्रेशर कुकर में खाने-पीने का जो भी सामान रखा जाता है उसे रबर लगे ढक्कन से बंद करके बिल्...