नई दिल्ली, अप्रैल 17 -- दाल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। लेकिन काफी सारे लोग प्रेशर कुकर में बनी दाल को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर काफी सारे मिथ है कि जब दाल को प्रेशर कुकर में पकाते हैं तो इससे शरीर का यूरिक एसिड बढ़ता है और ज्वाइंट्स पेन होता है। मसाला फूड लैब ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर बताया है कि आखिर प्रेशर कुकर में बनी दाल खाना फायदेमंद है या नहीं और दाल को किस तरह से बनाएं कि उसके न्यूट्रिएंट्स बचे रहेंक्या प्रेशर कुकर में बनी दाल बढ़ा देती है ज्वाइंट्स पेन अक्सर लोगों के मन में ये मिथ रहता है कि दाल पकाते वक्त उसमे मौजूद एंटीन्यूट्रिएंट्स जैसे फाइटिक एसिड प्रेशर कुकर में पकाते वक्त रह जाते हैं, जो शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाते हैं और शरीर के जोड़ों में दर्द बढ़ता है। जबकि ये पूरी तरह से मिथ है, दाल के ऊपर ...