सीतापुर, अप्रैल 7 -- देवव्रत त्रिपाठी, सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के विजयलक्ष्मी नगर मोहल्ले में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। विजयलक्ष्मी नगर निवासी प्रदीप सिंह की बेटी प्रियंका सिंह अपनी मां के साथ किचन में दाल बना रही थी। इसी दौरान अचानक प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फट गया। कुकर फटने से गर्म दाल प्रियंका पर आ गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई।धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी सहम गए।घटना के तुरंत बाद परिजन घायल किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार किशोरी को शरीर के कई हिस्सों में में चोट आई है।पिता प्रदीप सिंह ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और परिवार को संभलने का मौका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.