सोनभद्र, मई 17 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के रन्नू में रविवार की सुबह प्रेशर कुकर फटने से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। रन्नू निवासी 60 वर्षीय ननकी पत्नी रामसेवक रविवार की सुबह अपने घर में लकड़ी के चूल्हे पर प्रेशर कुकर में दाल पका रही थीं। बताया जा रहा है कि कुकर की सीटी नहीं निकल रही थी। इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ कुकर फट गया और उछलकर छत से टकरा गया। टकराने के बाद कुकर खुल गया, जिससे उसमें मौजूद गर्म दाल महिला के शरीर पर गिर गई और वह गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य...