लखनऊ, दिसम्बर 11 -- पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस 25 दिसंबर को राजधानी लखनऊ एक ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन बसंत कुंज योजना में विकसित राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण के तुरंत बाद यहां भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां तेज़ी से अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण शाम को होने वाला विशाल कवि सम्मेलन होगा। इसमें देशभर के दिग्गज कवि शामिल होंगे। यह कवि सम्मेलन बसंत कुंज परिसर में ही आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए मंच, प्रकाश व ध्वनि व्यवस्था को विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। कार्यक्रम और कवि सम्मेलन के सफलतापूर्वक संचालन की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव एस.पी. सिंह को दी गई है। एलडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.