कोडरमा, जुलाई 1 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। प्रेरणा शाखा झुमरी तिलैया द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस व डॉक्टर्स डे पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छात्रों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें अंगवस्त्र, पौधा एवं पेन भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में हार्दिक लड्ढा, श्रेष्ठ केडिया, अर्चा जैन के नाम शामिल हैं। डॉक्टर्स डे के अवसर पर अड्डी बंगला रोड स्थित डेंटल क्लिनिक की डॉ. सुरभि को उनके चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंगवस्त्र, पौधा व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष आकृति चौधरी ने कहा कि समाज की उन्नति में शिक्षित युवाओं और समर्पित चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: परिषद ने...