कोडरमा, मार्च 31 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। जमदेशपुर में आयेाजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अधिवेशन में झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा को सामाजिक सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ शाखा का प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया। इससे पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल बना हुआ है। बता दें कि इस कार्यक्रम में पूरे राज्य की शाखाओं ने भाग लिया और अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए सामाजिक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शाखाओं को सम्मानित करना और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था। इस उपलब्धि पर प्रेरणा शाखा झुमरी तिलैया के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पुरस्कार प्रेरणा शाखा के निरंतर प्रयास, समर्पण और समाज सेवा में उनकी सक्रिय भूमिका का प्रमाण ...