कोडरमा, जून 20 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा की बैठक श्री अग्रसेन भवन में शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्षा आकृति चौधरी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर योग के प्रति स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली अपनाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाखा सदस्यों ने बेटी के उज्ज्वल व सुखद वैवाहिक जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। बैठक के दौरान जून माह में जन्मदिन आने वाले शाखा सदस्यों का केक काटकर जन्मोत्सव भी मनाया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्षा आकृति चौधरी, श्रेया केड़िया, सारिका लड्ढा, ज्योति अग्रवाल, नेहा जैन, श्रिया चौधरी, कृतिका मोदी समेत कई सदस्य उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- योग स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार : स्वामी संतोषानंद...