कोडरमा, मार्च 13 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय मारवाड़ी युवा मंच की प्रेरणा शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन अग्रसेन भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सारिका लड्ढा ने की। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सदस्यों ने तन, मन और धन से संगठन को सहयोग दिया है, इसके लिए सभी का आभार। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम को भी इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा। मारवाड़ी युवा मंच मंडल-1 की सहायक मंत्री श्रेया केडिया ने कहा कि सेवा कार्यों के क्षेत्र में प्रेरणा शाखा की वर्तमान कमेटी ने सराहनीय कार्य किए हैं। उन्होंने नई टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी समाज सेवा के कार्यों को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...