कोडरमा, अप्रैल 13 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच झुमरी तिलैया प्रेरणा शाखा की कार्यकारिणी बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष आकृति चौधरी, जबकि संचालन सचिव प्रिया अग्रवाल द्वारा किया गया। बैठक में अप्रैल माह में आयोजित होने वाले विभिन्न सेवा व सामाजिक कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विशेष रूप से 13 अप्रैल को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह व 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले चलतं प्याऊ के उद्घाटन कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।इसके अलावा अमृत धारा को लेकर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी सदस्यों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और उनकी सफलता के लिए जिम्मेदारियां तय की गई। बैठक में सचिव प्रिया अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, सह सचिव दीपा गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष सारिका लड्ढा, मंडल-1 सहायक मंत्...