पटना, मार्च 18 -- राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार और बिहार पुलिस सेवा के दो पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार को लखीसराय का एसपी बनाया गया है। मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एसपी राजेश कुमार को नवगछिया का एसपी बनाया गया है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी है। लखीसराय के एसपी अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय में एसपी कार्मिक-एक बनाया गया है। कटिहार के साइबर अपराध डीएसपी रामकृष्णा को पटना के बाढ़ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एक) बनाया गया है। वहीं, बाढ़ एसडीपीओ के पद पर रहे आनंद कुमार सिंह को पटना उच्च न्यायालय सुरक्षा का डीएसपी बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...