बलरामपुर, मई 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकन की धीमी प्रगति को लेकर खंड शिक्षाधिकारी रमेश चंद्र मौर्य ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यदि नामांकन में अपेक्षित बढ़ोतरी नहीं हुई तो संबंधित प्रधानाध्यापक व प्रभारी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बीईओ श्री मौर्य ने बताया कि नवीन नामांकन बढ़ाने के लिए 22 अप्रैल, 28 अप्रैल व चार मई को लगातार बैठकें कर विद्यालयों को निर्देश दिए गए थे, बावजूद इसके कई विद्यालयों में छात्र नामांकन बढ़ाने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए गए। साथ ही बैठकों में हाउसहोल्ड सर्वे पंजिका भी प्रस्तुत नहीं की जा रही है, जिसे उन्होंने अत्यंत खेदजनक बताया। कहा कि इस लापरवाही पर जिलाधिकारी स्तर से भी नाराजगी जत...