आजमगढ़, अप्रैल 17 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज क्षेत्र के रामपुर स्थित श्री चंद्रशेखर स्मारक ट्रस्ट परिसर में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री युवा तुर्क के रूप में विख्यात चंद्रशेखर की 99वीं जयंती प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुबन के विधायक रामविलास चौहान ने ट्रस्ट परिसर में स्थापित चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'जब तक सूरज-चांद रहेगा, चंद्रशेखर का नाम रहेगा' और 'चंद्रशेखर अमर रहें' के नारे लगाए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि चंद्रशेखर का जीवन संघर्षों से भरा रहा और उनका व्यक्तित्व आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। यह भी पढ़ें- एचईसी श्रमिक संघ ने मनाई चंद्रशेखर जयंती चंद्रशेखर जी ने कभी भी अन्याय के सामने झुक...