प्रेरणादायी है भगवान श्रीकृष्ण का उपदेश
मोतिहारी, सितम्बर 3 -- मोतिहारी। कृष्णाष्टमी के पावन अवसर पर भारत उत्थान संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कुमार सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने मानव जीवन को सत्य, धर्म, प्रेम और कर्म का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमें बिना फल की चिंता किए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का संदेश आज भी समाज के लिए उतना ही प्रासंगिक है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव, न्याय और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.