अररिया, अप्रैल 5 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर, फारबिसगंज में आयोजित तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आचार्यों के शैक्षणिक कौशल का उन्नयन तथा शिक्षण पद्धतियों को अधिक प्रभावी और छात्र-केंद्रित बनाना रहा। समापन सत्र के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सह सचिव राकेश रौशन ने अपने उद्बोधन में कक्षा प्रबंधन, गतिविधि आधारित शिक्षण, प्रभावी पाठ योजना, शिक्षण कौशल तथा स्किल एजुकेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार आवश्यक है और केवल विषय ज्ञान ही पर्याप्त नहीं, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक एवं रचनात्मक शिक्षण पद्धतियों को अपनाना अनि...