रिषिकेष, फरवरी 22 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम के तहत मन की बात का 131वां एपिसोड देखा और सुना। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पीएम मोदी के मन की बात को आमजन के लिए प्रेरणादायक बताया। ऋषिकेश में कई बूथों पर आयोजन ऋषिकेश के बूथ संख्या 87 पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ एपिसोड सुना। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने गुलामी की मानसिकता त्यागने, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने, पश्चिम बंगाल और राजस्थान के युवाओं की प्रेरक पहलों, केरल में 10 माह की बालिका के माता-पिता द्वारा लिए गए अंगदान के निर्णय, किसानों के अमूल्य योगदान तथा आगामी त्योहारों के मद्देनजर 'लोकल फॉर वोकल' अपनाने जैसे विषयों पर विचार रखे, जो उत्साहवर्धक रहे। ...