बलरामपुर, जुलाई 23 -- तुलसीपुर, संवाददाता। रामविलास अग्रवाल सरस्वती शिशु मंदिर में प्रांतीय योजना के तहत विद्यालय दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सभा के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ। कार्यक्रम में बलरामपुर प्रबंध समिति के प्रबंधक सतीश कुमार, संकुल प्रमुख एवं प्रधानाचार्य बृजेश नारायण सिंह, भगौतीगंज के प्रधानाचार्य, स्थानीय समिति के सह प्रबंधक श्याम सुन्दर व सदस्य सत्य प्रकाश उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का अंगवस्त्र और डायरी भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, कंप्यूटर लैब, कार्यालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी ली।...