गोंडा, मई 22 -- छपिया (गोंडा),संवाददाता। मसकनवा-गौरा चौकी मार्ग पर स्थित हथियागढ़ बाजार में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने से आहत युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गयी। देखते ही देखते भीड़ लग गयी । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । लोगों ने युवती को समझने की कोशिश की।काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा ।स्थानीय लोगों और पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। थाना क्षेत्र की एक युवती शुक्रवार सुबह ग्रामीण बैंक के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह करीब 20 फीट ऊपर बैठकर अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद पर अड़ गई। यह भी पढ़ें- टॉवर पर चढ़ने वाली युवती पर रंगदारी का केस,जेल भेजी गई उधर से निकले लोगों की नजर पड़ने पर मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। चौकी...