जौनपुर, मई 7 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नाथूपुर में सोमवार की रात करीब दस बजे मेहंदी की रस्म के दौरान हुए गोलीकांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जफराबार रेलवे स्टेशन के गेट नंबर तीन से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 98 हजार रुपये नगद, एक तमंचा और एक कारतूस और खोखा बरामद हुआ।थाना प्रभारी एवं ट्रेनी आईपीएस श्रुष्टि जैन और थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि सोमवार की रात को नाथुपुर गांव में शादी कार्यक्रम के एक दिन पूर्व हल्दी रस्म में अधेड़ प्रेम साव को पुरानी रंजिश में गोली मारने वाला आरोपी अरविन्द सिंह जफराबाद स्टेशन जाने वाले गेट नम्बर तीन के पास मौजूद है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर अरविंद सिंह पुत्र कैलाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पैसे, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। अरविंद ने तमंचे से ...