हिन्दुस्तान संवाददाता, अगस्त 27 -- यूपी के गोंडा में खोड़ारे थानाक्षेत्र के ग्राम बनकटवा साबर पुर में मंगलवार की रात पिता ने गहरी नींद में सो रहे बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से गला रेत दिया और लोढ़े से सिर पर कई वार कर लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में घायल बेटे को गोण्डा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ के अस्पताल में बेटे का इलाज किया जा रहा है, जहां उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी हुई है। पिता की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गईं हैं। बताया जाता है कि आरोपी पिता का किसी महिला से चक्कर चल रहा है, जिसको लेकर आए दिन उसके घर में बेटों के साथ लड़ाई - झगड़ा होता रहता था। आरोपी नसरुल्लाह खान के तीन बेटे हैं। यह भी पढ़ें- अंकित बालियान हत्याकांड: ADG...